बनारस में सचिव विनोद गुप्ता को मिला महाराजगंज रोटरी क्लब का बेस्ट अवार्ड

महाराजगंज(न्यूज पैच)। रविवार को बनारस के नंद गांव रिसोर्ट में बेस्ट अवार्ड सेमिनार का आयोजन किया गया था। जिसमें 65 रोटरी क्लब और 34 जनपदों के अध्यक्ष और सचिव को सम्मानित किया गया है। उसी क्रम में वर्ष 2025 26 रोटरी क्लब महाराजगंज द्वारा पूरे 1 वर्ष तक सामाजिक कार्य करने हेतु रोटरी क्लब के सचिव विनोद कुमार गुप्ता को रोटरी क्लब आफ महाराजगंज का बेस्ट अवार्ड देकर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आशुतोष अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया है। इससे जनपद के समस्त रोटियन में खुशी की लहर दौड़ गई।
सचिव विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए रोटरी क्लब द्वारा 9 जुलाई 2025 को सचिव पद का पद पर ग्रहण किया। जबकि अध्यक्ष के रूप में अधिक विजय सिंह को आसीन किया गया। अध्यक्ष दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में पूरे वर्ष पर शहर ही नहीं अपित पूरे जनपद में रोटरी क्लब द्वारा तमाम सामाजिक कार्य किए गए जिसमें मुख्य रूप से कटरा शिव मंदिर पर स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, घुघली बाजार में कंबल वितरण का कार्यक्रम, जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में रो वॉटर कलर का स्थापना, जिला संयुक्त चिकित्सालय के ब्लड बैंक में ब्लड डोनेशन कार्यक्रम एवं पब्लिक इमेज के लिए नगर के सक्सेना चौराहे पर स्थापित क्लॉक टावर पर रोटरी क्लब का एलइडी लोगों लगाकर जनपद ही नहीं अपितु गोरखपुर जोन में भी अपना स्थान बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र में भी रोटरी क्लब द्वारा तमाम सामाजिक कार्य करने के लिए कटिबंध है। और अधिक से अधिक रोटियां साथियों को क्लब में जोड़ने के साथ-साथ एक मजबूत क्लब स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।
महारानी को वेस्ट अवार्ड मिलने पर रोटरी क्लब के चार्टर्ड प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह अध्यक्ष दिग्विजय सिंह आगामी अध्यक्ष अब्दुल्ला खान, डॉ आप त्रिपाठी डॉ रश्मि श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष ठाकुर भारत श्रीवास्तव डॉ एसके वर्मा, विनय कुमार श्रीवास्तव, पूर्व सचिव जोनल सेक्रेटरी देवेश कुमार पांडे, आगामी सचिव आत्माराम गुप्त, पूर्व सचिव डॉक्टर हेमंत श्रीवास्तव डॉ कृष्णा साहनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिंह संत डॉ सलीम खान डॉक्टर डीके साहनी, डॉ राजीव मद्धेशिया, रोटेरियन दुर्गेश कुमार गुप्ता रवि गोयनका, कोषाध्यक्ष मोहित मदन मद्धेशिया, आगामी कोषध्यक्ष पंकज मौर्या, जावेद फारुकी, अनूप, निखिल सहित अन्य रोटियन ने सचिव विनोद गुप्ता को बधाई दी l




