ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
भोजपुरी गाने पर स्टंट दिखाना बोलेरो चालक पर पड़ा भारी, बोलेरो सीज

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने बीती रात गस्त के दौरान भोजपुरी गानों पर स्टंट कर रहे एक बोलेरो चालक को पकड़ लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए बोलेरो को सीज कर दिया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि बीती रात उनके नेतृत्व में पुलिस टीम गस्त करके चिउटहा चौराहे से सिन्दुरिया की ओर आ रही थी। इसी बीच चिउटहा – सिन्दुरिया मार्ग पर तेज गति भोजपुरी गीतों पर एक बोलेरो चालक द्वारा स्टंट किया जा रहा था। गाड़ी को घेर कर रोका गया और चालक से पूछताछ किया गया। इसके बाद पुलिस उक्त बोलेरो को थाने लेकर आई और विधिक कार्रवाई करते हुए बोलेरो को एमबी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया ।




