महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ मिठौरा ब्लाक परिसर में स्वास्थ्य शिविर 

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा ब्लाक परिसर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। शिविर में कुल 95 मरीजों का इलाज किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल रहे। शिविर का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर 12 वर्षों से आम जनों की सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर देश- विदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण भारत में रहने वाले लोगो की पहली पसंद बने हुए है। सरकार की सभी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती है।

विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि मिठौरा राम हरख गुप्त ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर 12 वर्ष पूर्ण होने पर इस शिविर का आयोजन किया गया है इस शिविर का क्षेत्रीय लोग लाभ उठाये है और शिविर के माध्यम से नि:शुल्क दवा भी प्राप्त किये हैं। इस अवसर पर सीएचसी मिठौरा अधीक्षक दयानंद सिंह , उमेश शाही , सतीश प्रजापति , फार्मासिस्ट विजय प्रताप सिंह सहित तमाम स्वास्थ कर्मी उपस्थित रहे।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!