स्वस्थ बालिकाओं से स्वस्थ गांव का होता है विकास: काउंसलर विनोद गुप्ता
विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर कार्यक्रम हुआ आयोजित, महिलाओं को स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

महराजगंज,(न्यूज पैच)। शुक्रवार को फरेंदा ब्लॉक की बनकटी ग्राम सभा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेंदा के अधीक्षक डॉक्टर एमपी सोनकर के निर्देशन काउंसलर विनोद कुमार गुप्ता द्वारा विश्व महामारी स्वच्छता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
फरेंदा ब्लॉक के ग्राम सभा बनकटी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा के काउंसलर विनोद गुप्ता द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और किशोरियों ने भाग लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
कार्यक्रम के दौरान माहवारी से जुड़े मिथकों को दूर करते हुए इसे एक सामान्य जैविक प्रक्रिया बताया गया। साथ ही, माहवारी के समय स्वच्छता बनाए रखने के सही तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को सही तरीके से हाथ धोने (हैंडवॉश) की विधि सिखाई गई, जिससे संक्रमण से बचाव संभव हो सके।
इसके अलावा, किशोरियों और महिलाओं को आयरन की नीली गोली के सेवन के महत्व के बारे में भी बताया गया। उन्होंने बताया की नियमित रूप से आयरन की गोलियां लेने से शरीर में खून की कमी एनीमिया को दूर किया जा सकता है, जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में एक आम समस्या है।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के बीच सेनेटरी नैपकिन, जागरूकता पैम्फलेट, आयरन टैबलेट, ओआरएस के पैकेट वितरण किया गया। इससे न केवल महिलाओं को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए, बल्कि उन्हें स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित भी किया गया। उन्होंने उपस्थित बालिकाओं से अपील की कि वे माहवारी से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा करें और समाज में जागरूकता फैलाएं। इस प्रकार के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहे हैं।
अंत में उपस्थित सभी लोगों ने माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने और इस विषय पर खुलकर बात करने की सहमति जताई l इस मौके पर पुष्पा, रेखा, वृंदावती, आराधना, पूजा,काजल, बिंद्रावती, खुशबू,खुशी,कुमारी, अमरावती, सुमन, प्रीति, सहित और लोग भी उपस्थित रहे।
आर्यन श्रीवास्तव




