महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending
पुलिस ने दो स्थानों पर लगवाया पेय जल केंद्र
एसपी के निर्देश पर समस्त थानों में लगवाया जा रहा है पेय जल केंद्र , गर्मी के मौसम में लोगों को मिलेगी राहत

सिन्दुरिया, महराजगंज (न्यूज पैच ) । स्थानीय पुलिस ने एसपी के निर्देश पर थाना परिसर में एवं मुख्य चौराहे पर पेय जल केंद्र स्थापित कराया है, ताकि आमजनों को इस गर्मी में राहत मिल सके।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को स्थानीय थाना परिसर एवं सिन्दुरिया चौराहे पर पेय जल केंद्र स्थापित कराया गया, जिससे थाना परिसर में एवं मुख्य चौराहे पर आने – जाने वाले लोगों को पानी की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो जाय और लोग गर्मी में राहत की सांस ले सके। उन्होंने बताया कि पानी समाप्त होने के बाद प्रतिदिन एक व्यक्ति के द्वारा इस घड़े में शीतल पानी भरा जायेगा।
इस अवसर पर हे. का. मनीष सिंह, कृष्णा मौर्य एवं अभिमन्यु खरवार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
प्रमोद मौर्य




