बड़े मंगलवार को भंडारे का हुआ आयोजन
मानव सेवा ही ईश्वरीय सेवा है- आयोजक समिति

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। मंगलवार को नगर पालिका के हनुमानगढ़ वार्ड में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर बड़े मंगलवार के दिन हर वर्ष की बात इस वर्ष भी भंडारा आयोजन समिति की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया l
आयोजक समिति के दिग्विजय सिंह ने कहा कि विगत 25 वर्षों से ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को बड़े मंगलवार के रूप में हनुमान जी की पूजा अर्चन करने के उपरांत ध्वजवाहक बदलने का कार्य किया जाता है उसके उपरांत हजारों लोगों को रूह अफजा मुनिया और पूरी सब्जी खिलाकर मानव सेवा ही ईश्वरीय सेवा है का कार्य करते हुए पुण्य का भागी बनते हैंl
टीम समिति के हेमंत श्रीवास्तव विनोद कुमार गुप्ता मनोज मद्धेशिया अनिल वर्मा सुरेश कश्यप ने संयुक्त रूप से बताया कि आज के दिन मंदिर परिसर की साफ सफाई, सजावट और सुबह से ही भजन कीर्तन के साथ-साथ मंदिर परिसर में स्थित हनुमान जी के मूर्ति का लेपन कार्य करने के उपरांत हजारों लोगों में प्रसाद वितरण किया जाता हैl कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व कुमार विंध्यवासिनी सिंह विजय सिंह विनोद कुमार गुप्ता हेमंत श्रीवास्तव अनिल वर्मा सुरेश कश्यप, प्रमोद कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे l




