महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

बच्चों ने गीत व नृत्य के माध्यम से मां के त्याग, प्रेम और समर्पण को किया नमन

महराजगंज।(न्यूज पैच)। आलमाइटी पब्लिक प्राइमरी स्कूल एवं आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज के संयुक्त तत्वावधान में मदर्स डे बड़े उत्साह, प्रेम और गर्मजोशी के साथ मनाया गया।यह कार्यक्रम माताओं के निःस्वार्थ प्रेम, स्नेह और त्याग को सम्मान देने हेतु आयोजित किया गया था।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत भावनात्मक गीत व नृत्य प्रस्तुति ने समारोह में विशेष आकर्षण जोड़ दिया।नन्हे मुन्ने बच्चों ने माता के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करने वाली मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कुछ बच्चों ने कविताओं के माध्यम से मां के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की।वहीं कई छात्र-छात्राओं ने भाषण प्रस्तुत कर मां के त्याग, प्रेम और समर्पण को शब्दों में पिरोया।उनकी सुंदर एवं मनमोहक प्रस्तुतियों ने माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान को अत्यंत भावपूर्ण ढंग से व्यक्त किया,।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि यह समारोह हर्ष एवं भावनाओं से परिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसने सभी के हृदय में मधुर स्मृतियाँ और मुस्कान छोड़ दी है।विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि मां हमें निस्वार्थ प्रेम, त्याग, अनुशासन और संस्कारों की सीख देती हैं। बच्चों को अपनी मां से प्रेरणा लेकर ईमानदारी, मेहनत और अच्छे संस्कारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि कुसुम प्रजापति व कान्ती देवी तथा आलमाइटी पब्लिक प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक ईश्वर चंद्र चौरसिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने सभी माताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के जीवन निर्माण में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक – शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित  रहे

रवि श्रीवास्तव

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!