
सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि मेरे नेतृत्व में उपनिरीक्षक शेषनाथ मौर्य एवं हे. का. मनीष सिंह की टीम ने शनिवार को थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पतरेंगवा टोला अरनहवा निवासी 50 वर्षीय किशोर पुत्र सन्हू को गिरफ्तार कर लिया विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध न्यायालय अपर सिविल जज (अवर खण्ड) / न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट संख्या-01 द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था।
प्रमोद मौर्य




