तालाब में डूबे दो मासूमों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता,
सदर विधायक ने सौंपे 4-4 लाख के डेमो चेक

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद के बीट नर्सरी क्षेत्र के निवासी डब्लू साहनी और मनीषा के दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से हुई दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन ने त्वरित संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतक बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
गुरुवार को तहसील सभागार में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने 5 वर्षीय राज साहनी और 4 वर्षीय आयुष साहनी के पिता डब्लू साहनी और मां मनीषा को चार-चार लाख रुपये के डेमो चेक वितरित किए। बताते चले कि डब्लू साहनी बीट नर्सरी का रहने वाला है । महालगंज में किराए के मकान में रहकर टैक्सी चलाकर परिवार की जिम्मेदारी निभाता है। बगल के भट्ठे के पास तालाब में दोनों बच्चे खेलते हुए डूब गए।
इस दौरान विधायक ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों की असमय मृत्यु से हम सब आहत है। सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं।
विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन ने मात्र 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की, जिससे पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संवेदनशील सरकार है, जो हर दुःख और संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ी रहती है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए।
कार्यक्रम के दौरान तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह, तसीलदार पंकज शाही सहित प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,संजीव शुक्ला, सेक्टर प्रमुख अजीत यादव, दुर्गेश कसौधन, मानवेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे।
आर्यन श्रीवास्तव
ये भी पढ़े
गड्ढे में गिरने से दो मासूमों की मौत, मचा कोहराम




