ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़स्थानीय शासन

कांग्रेस का कैंडल मार्च गांधी प्रतिमा पर सत्याग्रह में बदला, राहुल गांधी के समर्थन में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर निकला मार्च, नेताओं ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

महराजगंज।(न्यूज पैच)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर शनिवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से महराजगंज मुख्यालय में एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च सक्सेना चौक से शुरू होकर गांधी आश्रम स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया और बापू के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम, सबको सन्मति दे भगवान” का सामूहिक गायन किया।

कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार को राहुल गांधी और छात्रों के मुद्दों पर झुकना पड़ा तथा उनकी मांगों को स्वीकार करना पड़ा। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज का सम्मान करने वाली सरकार ही लंबे समय तक टिकती है।

पूर्व जिला अध्यक्ष शरद सिंह ‘बबलू’ ने कैंडल मार्च के आयोजन के लिए जिला कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब सड़क से लेकर संसद तक नौजवानों, किसानों और बेरोजगारों के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।

जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष (संगठन) विनोद सिंह तथा जिला प्रवक्ता गोपाल शाही ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार को लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करना होगा। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखता है तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।

कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह में इंजीनियर शिवपूजन, नूर आलम, रामनारायण प्रसाद, पूर्णमासी यादव, अफजल अब्बासी, बख्शीश अली, मोहम्मद गनी, तेज बहादुर पांडेय, इश्तियाक अहमद, विराज वीर, अभिमन्यु, अफजाल अंसारी, दिनेश यादव, अनिल यादव, बुनियाद अली, शेषमणि गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, मोल्हू यादव, सुभाष शर्मा, जमील अहमद, अरविंद कुमार, अनुज कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!