महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

हीटवेव से बचाव के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी हुई एक्टिव

डीएम के अगुवाई में पोस्टर के माध्यम से होगा प्रचार प्रसार नवजात डीएम को पुष्प गुच्छ देकर रेड क्रास सोसाइटी के पदाधिकारी ने किया स्वागत

महराजगंज।(न्यूज पैच)। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर रेडक्रास दिवस के अवसर पर नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से शिष्टाचार भेंट इंडियन रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने किया। रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति सैफुल्लाह खान ने कहा कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के लिए आज विशेष दिन है।

इस अवसर पर छोटे बच्चों के हीट वेव से बचाव के प्रचार प्रसार हेतु दो प्रकार के पोस्टर जिलाधिकारी के हस्ताक्षर से उपयुक्त स्थानों पर लगाने का निर्देश दिया गया। डीएम गौरव सिंह सुगरवाल ने कहा कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी कई वर्षों से सामाजिक कार्यकर्ता चला आ रहा है। उसी क्रम में आज इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी दिवस के अवसर पर वर्तमान समय में हीट वेव की आवश्यकता को देखते हुए बच्चों के हिट वेब से बचाव के लिए दो प्रकार के पोस्टर छपवाकर लोगों को जागरूक करने के लिए उपयुक्त स्थान पर लगाने का कार्य किया जा रहा है जो बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा अग्निकांड बाढ़ ग्रस्त आदि स्थानों पर सहायता की जरूरत पड़ती है तो रेड क्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

इस अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी महराजगंज के चेयरमैन मुहम्मद सैफुल्लाह खान,वाईस चेयरमैन राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सचिव डा कृष्णा सहानी, कोषाध्यक्ष डा सलीम खान, आजीवन सदस्य सीजे थामस,डा ठाकुर भरत,डा इकरामुल हक,डा राकेश राय, तथा डा शहबाज खान मौजूद रहे, जिलाधिकारी महोदय ने इंडियन रेडक्रास सोसायटी के समाज में किए गए कार्यों की सराहना किया। सभापति सैफुल्लाह जी ने आपदा तथा अन्य सामाजिक सेवा में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

आर्यन श्रीवास्तव 

 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!