छात्रों ने सहायकों को किया सम्मानित
प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक से दिया श्रमिकों को सम्मान ।छात्रों ने उपहार और धन्यवाद कार्ड देकर जताया आभार

महराजगंज।(न्यूज पैच)। दि पैरामाउंट एकेडमी में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे उत्साह के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में प्रार्थना सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को श्रमिकों और सहायक कर्मचारियों के योगदान के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य नेहा सिंघानिया द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्यालय का सुचारू संचालन सहायक कर्मचारियों के बिना संभव नहीं है और उनका सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
इस अवसर पर कक्षा 5 के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में नव्या सिंघानिया, आस्था गुप्ता, हैप्पी, जयश्री, मृत्युंजय शुक्ला, आकृति, शशांक, दिव्यांश, फरहान, दिविषा, आयुष, अंशिका और अनमोल सहित अन्य छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
छात्रों ने विद्यालय के सहायक कर्मचारियों, सफाईकर्मियों, ड्राइवरों और माली को धन्यवाद कार्ड, उपहार एवं पुष्प भेंट कर उनका सम्मान किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के हाउस कैप्टन्स और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा के इस मंदिर में अध्यापकों के साथ-साथ सहायक कर्मचारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है और इनके बिना विद्यालय का संचालन सुचारू रूप से संभव नहीं है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी को श्रमिकों का सम्मान करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने श्रमिक दिवस के महत्व को समझते हुए उनके योगदान को सराहा।




