चोरी के सामान के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
मुकदमा दर्ज होने के चार घंटे के अंदर ही हुई त्वरित कार्रवाई

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने दो चोर को चोरी के सामान के साथ मुकदमा दर्ज होने के चार घंटे के अंदर ही त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल 2026 को वादी सन्तोष शर्मा निवासी बरवां कला, थाना सिन्दुरिया द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी दुकान महालक्ष्मी इंटर प्राइजेज, बलुवही धुस से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया गया। साथ ही चोरी की घटना सीसीटीबी में कैद हो गयी। इसके बाद तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी , अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण नेतृत्व में उप निरीक्षक मिथलेश कुमार, दिनेश कुमार चौधरी का. सत्यप्रकाश, का. इन्द्रेश यादव, का. धर्मवीर सिंह एवं रि.का. सतीश प्रसाद की टीम ने एस.एस. इण्टर कालेज, चिउटहा के पास से समय करीब 01:45 बजे रवि पाठक पुत्र हरिशंकर पाठक एवं आदित्य यादव पुत्र संतराज यादव निवासी गण ग्राम लोहेपार थाना कोठीभार को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उनके पास से चोरी का सम्पूर्ण सामान क्रमशः एक अदद बुफर काले रंग का, एक अदद अदद डिजिटल स्टेबलाइजर (टाटा वोल्टास) सफेद रंग का बरामद कर लिया।
उन्होंने बताया कि आरोपित रवि पाठक के विरुद्ध थाना कोठीभार में 60(1) आबकारी अधिनियम, भादवि की धारा 380, 411, भादवि की धारा 41, 411, 414 एवं थाना निचलौल में 4 / 25 आर्म्स एक्ट में पहले से मुकदमा दर्ज है। साथ ही बताया ही आरोपित आदित्य यादव के विरुद्ध थाना कोठीभार में 60(1) आबकारी अधिनियम एवं भादवि की धारा 41, 411, 414 में पहले से मुकदमा दर्ज है।




