महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

टेलीग्राम के माध्यम से धन दूना करने वाले पुलिस की गिरफ्त में

एस पी ने किया खुलासा, बाल अपचारी सहित छह गिरफ्तार

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद की सर्विलांस सेल एवं निचलौल पुलिस की संयुक्त टीम ने टेलीग्राम के जरिये रुपये दोगुना-तिगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। साथ ही पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । निचलौल के इस गिरोह ने आगरा के एक युवक से सात लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने इस मामले में एक बाल अपचारी सहित छह आरोपियो को गिरफ्तार किया है।इनमें से चार अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इसका खुलासा पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक शक्तिमोहन अवस्थी ने किया।

पुलिस अधीक्षक श्री अवस्थी ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि साइबर क्राइम थाना द्वारा संचालित प्रतिबिम्ब पोर्टल पर आगरा जिले के सदर बाजार थाना के कमीशनरेट निवासी मुकुल निगम ने ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था । मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की । पुलिसिया जांच में एटीएम और चेक से रुपये निकालने की बात प्रकाश में आई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायतकर्ता से तीन लाख 25 हजार रुपये अपने एवं सहयोगी के खाते में मंगवाए। इसके बाद एटीएम कार्ड एवं चेक के माध्यम से उक्त धनराशि निकाल ली गयी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाए थे। साथ ही गिरोह के सदस्य पिछले आठ महीनों से सक्रिय था।

पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि प्रताप सिंह निवासी पिपरिया, आकाश पटेल निवासी सिरौली वार्ड नं. 4, विजय कुमार मौर्या निवासी वार्ड नं. 5, आशीष पांडेय निवासी वार्ड नं. 5, निचलौल, कार्तिकेय पटेल निवासी रातौर वार्ड नं. 4 तथा एक बाल अपचारी को पकड़ा है। इन आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन, सात एटीएम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड सहित कई पहचान पत्र, पासबुक, क्रेडिट कार्ड और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।

बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पांच आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक श्री अवस्थी ने पुलिस टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!