महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

डीएम ने जनगणना प्रशिक्षण मे प्रगणको से किया संवाद, बोले जनगणना केवल आकडो का संकलन नही, बल्कि नीतियो के निर्माण का आधार है

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज विशेष समेकित विद्यालय, धनेवा धनेई में संचालित जनगणना प्रशिक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं, प्रगणकों की उपस्थिति तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता का विस्तृत जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों से संवाद करते हुए जनगणना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की नीतियों के निर्माण का आधार है। केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, विशेषकर सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं की रूपरेखा जनगणना के आंकड़ों पर ही निर्भर करती है। उन्होंने बताया कि इसी महत्व को देखते हुए जनगणना अधिनियम में शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है, ताकि कार्य की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता बनी रहे।

जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण में डिजिटल दक्षता को अत्यंत आवश्यक बताते हुए प्रगणकों को मोबाइल एप के प्रभावी संचालन तथा त्रुटिरहित डेटा प्रविष्टि की बारीकियां सीखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक आधारित जनगणना प्रणाली में सटीक और समयबद्ध डेटा फीडिंग अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः सभी प्रगणक मोबाइल एप एवं प्रपत्रों के सही उपयोग को भली-भांति समझ लें और किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचें।

उन्होंने आगामी 07 मई से 21 मई तक प्रस्तावित स्वगणना (Self Enumeration) के चरण को सफलतापूर्वक संचालित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि इस चरण को प्रभावी ढंग से पूरा किया जाए, जिससे आगामी गणना कार्य सरल, सुव्यवस्थित एवं अधिक सटीक तरीके से संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रगणकों की उपस्थिति की भी समीक्षा की। नायब तहसीलदार श्री विवेक श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि कुल 495 नामित प्रगणकों में से 447 उपस्थित रहे। इस पर जिलाधिकारी ने अनुपस्थित प्रगणकों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें स्पष्टीकरण जारी करने तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। सभी प्रगणक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए पूरी निष्ठा, तन्मयता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य संपादित करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, एसडीएम सदर श्री जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार श्री देश दीपक त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!