टॉप न्यूज़महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

10तीर्थ यात्रियो का दल सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के लिए गुजरात रवाना, सदर विधायक ने दिखाई हरी झंडी

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने के लिए जिले से 10 तीर्थयात्रियों का दल आज गुजरात के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों के दल को विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया व एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इससे पूर्व विधायक सदर और अपर जिलाधिकारी ने यात्रियों को फूलमाला पहनाकर विदाई दी। यात्रियों को रवाना करने से पहले सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने संबोधित किया। कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का प्रतीक है। 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम सोमनाथ देश की आस्था के केंद्र है। सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होना हम सबके लिए गौरव की बात है। कहा कि जनपद से सोमनाथ दर्शन को जाने वाले सभी तीर्थयात्री भाग्यशाली हैं। उन्होंने यात्रियों के मंगलमय सफर की कामना की।

अपर जिलाधिकारी ने भी सभी यात्रियों को आवश्यक सुझाव देते हुए नोडल अधिकारी के निर्देशों का पालन करने की ताकीद की। उन्होंने सभी को उनकी यात्रा के लिए शुभकामना प्रेषित किया।

जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि संस्कृति विभाग व गुजरात सरकार की ओर से सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण के 1000 वर्ष व पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। तीर्थयात्रियों के आने जाने, ठहरने व भोजन का पूरा खर्च सरकार वहन कर रही है। जनपद से 20 तीर्थयात्री लखनऊ जा रहे हैं। वहां 19 अप्रैल को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने उपरांत सभी यात्री ट्रेन से सोमनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे।

जनपद के 10 सदस्यीय दल में छोटेलाल गुप्ता, जगदीश त्रिपाठी, वीरेन्द्र चौहान, श्यामदेव साहनी, ओम प्रकाश पांडेय, मोलई प्रसाद, मनमोहन गुप्ता, परमीला, अविनाश कुमार व सुरेन्द्र विश्वकर्मा शामिल हैं। लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता नवीन सहगल नोडल अधिकारी के रूप में साथ गए हैं, जो पूरी यात्रा के दौरान दल का प्रतिनिधत्व करेंगे।

इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ईओ नगरपालिका आलोक कुमार, सूचना विभाग के विजय चौरसिया व भरत कुमार आदि मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!