टॉप न्यूज़महराजगंजयूपी
Trending

जिलाधिकारी की अभिनव पहल,जनता दर्शन की हो रही लाइव मानिटरिंग,पारदर्शी एव संवेदनशील हो रही प्रशासनिक कार्यप्रणाली

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा एक अभिनव पहल के अंतर्गत प्रतिदिन आयोजित होने वाले जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है। इस व्यवस्था का उद्देश्य न केवल जनता दर्शन को नियमित एवं व्यवस्थित बनाना है, बल्कि इसकी गुणवत्ता में भी निरंतर सुधार लाना है।

जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन प्रातः 10 बजे एक निर्धारित लिंक के माध्यम से सभी उपजिलाधिकारी (एसडीएम) एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया जाता है। इस दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा उनके समक्ष प्रस्तुत प्रकरणों पर की गई कार्यवाही की अद्यतन जानकारी प्राप्त की जाती है। जिलाधिकारी महोदय मौके पर ही प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हैं, जिससे समस्याओं का शीघ्र और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित हो सके।

इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के जनता दर्शन की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा नगर निकायों में अधिशासी अधिकारियों (ईओ) के जनता दर्शन की प्रतिदिन निगरानी की जा रही है।

यह समन्वित मॉनिटरिंग प्रणाली प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता को सुदृढ़ कर रही है। साथ ही, इससे आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास भी बढ़ रहा है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनता दर्शन को पूर्ण गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ संपादित करते हुए प्रत्येक प्राप्त प्रकरण का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने यह पहल प्रदेश सरकार की सुशासन की अवधारणा को मजबूत करने और आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रभावी मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!