फूलन देवी का मुजुरी में मनाया गया जन्मदिन
समाजवादी पार्टी में सुरक्षित है निषादों का सम्मान : काजल निषाद

गांगी बाजार ( महराजगंज ) ( न्यूज पैच )। निषाद समाज का सम्मान समाजवादी पार्टी में सुरक्षित है , यही पार्टी ऐसी है जिसने फूलन देवी को जेल से निकाल कर देश की सबसे बड़ी सदन में भेजने का काम किया था । ये बातें सोमवार को मुजुरी में स्थित एक मैरेज हाल में फूलन देवी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अभीनेत्री व गोरखपुर की लोक सभा की पूर्व प्रत्याशी काजल निषाद ने कही ।
मुख्य अतिथि काजल निषाद ने कहा कि फूलन देवी बहुत शक्तिशाली महिला थीं वह 10 साल की उम्र में अपने अधिकार के लिए अपने चाचा से लड़ गयी थी । उन पर सामाजिक अत्याचार हुआ उनकी हत्या कर दी गयी । जिसने उनकी हत्या की आज वही ब्यक्ति भाजपा में नेता बन कर बैठा है । निषाद समाज को सपा के मुखिया रहे मुलायम यादव ने मछुआरा आवास , पोखरा पट्टा व बालू पट्टा देने का काम किया था । अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेता जी के नक्शे कदम पर चलते हुए निषाद समाज को सम्मान देने का कार्य कर रहे हैं ।
कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि जफर अमीन डक्कू , सपा नेता आनन्द निषाद , अजय कुमार गुप्त उर्फ लल्ला , जिलाध्यक्ष विद्यासागर , राजेश यादव , इन्द्रासन यादव , अमरजीत साहनी , अर्जुन यादव , लालू यादव , विक्की यादव , संजय निषाद , आशिक अली , पन्नेलाल यादव , अरुण निषाद , जय प्रकाश निषाद , अनिल निषाद , नागेन्द्र निषाद , प्रणय गौतम सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाएं मौजूद रहे ।
रिपोर्ट : औसाफ आलम खां सोनू




