ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत 54 जोडों ने अपनी गृहस्थी बसायी

सामूहिक विवाह योजना के तहत एकता अखंडता की मजबूती मिलती है --विधायक विवाह मानव जीवन को एक सूत्र में पिरोता है -राजेश विवाह दो आत्माओं का मिलन है- राकेश

आनन्दनगार ,महाराजगंज।(न्यूज पैच)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत फरेन्दा तहसील के सेठ आनन्दराम जयपुरिया इण्टर कालेज के परिसर में स्थित मीनी स्टेडियम के प्रांगण में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में 54 जोड़े विभिन्न रीति रिवाज के जरिए वैवाहिक सूत्र में बंधकर अपनी गृहस्थी बसायी है। वैसे फरेंदा में 31, धानी में 28 वृजमनगंज में 31का रजिस्ट्रेशन हुआ था।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित व डॉ अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण तथा बौद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम में कुछ जोड़े,हिंदू रीति रिवाज से तो कुछ जोड़ो का बौद्ध धर्म रीति रिवाज के तहत विवाह संपन्न कराया गया।

आयोजित सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक फरेंदा वीरेंद्र चौधरी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व चेयरमैन व चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल व नगर पंचायत वृजमनगंज के चेयरमैन राकेश जायसवाल रहे। विधायक फरेंदा की अंगुवानी खंड विकास अधिकारी फरेंदा अतुल कुमार,समाज कल्याण अधिकारी महराजगंज सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी ने बैंड बाजें से स्वागत किया उसके पश्चात संयुक्त दोनों जनप्रतिनिधियों को वैवाहिक टोपी व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गचा। उसके पश्चात विधायक फरेंदा वीरेंद्र चौधरी ने वैवाहिक सूत्र में बंधे जोड़ों को अपने आर्शीबचन से अभिसिंचित करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह योजना के तहत एकता अखंडता की मजबूती मिलती है। इसी क्रम में पूर्व चेयरमैन राजेश जायसवाल ने कहा कि वैवाहिक जीवन मानव को एक सूत्र में पिरोता है। चेयरमैन राकेश जायसवाल ने कहा कि विवाह दो आत्माओं का मिलन है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है। इसके तहत गरीब व्यक्ति अपनी बहन, बेटी की शादी खुशहाली के साथ संपन्न कर सकते हैं। योजना के तहत एकता और अखंडता को मजबूती मिलती है। वहीं सभी जातियों के लोग एक मंडप में सबके साथ समानता का व्यवहार करते हैं व सामाजिक रीति रिवाजों, परंपराओं से दाम्पत्य सूत्र में बंधते है।

समाज कल्याण अधिकारी (विकास) महराजगंज विजय प्रताप शर्मा ने कहा कि शासन के निर्देश पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे सभी पात्र जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया है।योजना के अंतर्गत मिले सभी उपहारो को पात्र जोड़ो में वितरित किया गया।

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में, उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेन्द्र गौतम, ईओ फरेंदा ईओ वृजमनगंज,खंड विकास अधिकारी वृजमनगंज, धानी, सहायक विकास अधिकारी गुलाब पाठक, वीरेंद्र यादव,एडीओ समाज कल्याण फरेंदा,एडीओ समाज कल्याण वृजमनगंज, ग्राम पंचायत अधिकारी आनन्द पाण्डेय,डॉ रामनारायन चौरसिया, ग्राम प्रधान धानी संजय सहानी, हनुमान प्रसाद मुकेश सिन्धी,सहित बड़ी संख्या में वर -वधू जोड़ो के परिवार के लोग मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहा।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तीनों ब्लॉकों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे‌। वैवाहिक कार्यक्रम का समापन जहां वैवाहिक प्रमाण पत्र विधायक व चेयरमैन के जरिए देकर सम्पादित कराया गया वहीं पं0 कृष्णानंद त्रिपाठी ने अपने मंत्रोच्चार के जरिए वैवाहिक कार्यक्रम को सम्पन्न कराया।

रवि श्रीवास्तव 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!