महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

अखिलेश यादव की सुपुत्री पर अभद्र पोस्ट का आरोप, सपा नेताओं ने एसपी से की कठोर कार्रवाई की मांग

महराजगंज।(न्यूज पैच)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सुपुत्री को लेकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से की गई अभद्र टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

पूर्व जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के नेतृत्व में दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के महमदा निवासी मनीष कलौजिया ने फेसबुक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अखिलेश यादव की सुपुत्री को लेकर “घृणित और अमर्यादित पोस्ट” लिखकर प्रसारित किया है।

पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर की गई उक्त पोस्ट न केवल बेहद अपमानजनक है, बल्कि समाज में महिलाओं की गरिमा और सम्मान के खिलाफ भी है। सपा नेताओं ने इसे “नारी शक्ति का अपमान” बताते हुए कहा कि इस प्रकार की मानसिकता सभ्य समाज के लिए असहनीय और अशोभनीय है।

शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया कि इस घटना से समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पार्टी नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी की बेटी या परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना सामाजिक मर्यादाओं के विरुद्ध है।

सपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपी के खिलाफ तत्काल कठोर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर महिलाओं या सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्तियों के परिवार पर अभद्र टिप्पणी करने का साहस न कर सके।

पत्र में यह भी कहा गया कि संबंधित व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है और ऐसे असामाजिक तत्व समाज के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर बढ़ती अभद्रता और व्यक्तिगत हमलों पर प्रशासन को सख्ती से निगरानी रखनी चाहिए, ताकि समाज में सौहार्द और मर्यादा बनी रहे।

शिकायत पत्र सौंपने के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भाई रामलाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व विधायक श्रीपति आज़ाद, वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव, सपा नेत्री सुमन ओझा, अजय कुमार उर्फ लल्ला गुप्ता, आनंद निषाद, अरुण कुमार, विनय यादव, प्रफुल्ल सागरसत्यपाल यादव, विजय जायसवाल अमित निषाद आदि सैंकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!