विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के प्रयास से बभनौली पुल के धंसे एप्रोच का हुआ निर्माण

पनियरा (महराजगंज)। न्यूज पैच। बभनौली पनियरा एन एच 328 मार्ग के बभनौली पुल का एप्रोच जो बुधवार की रात धंस गया था। धंसे हुए गड्ढे में रात के अंधेरे में एक पीक अप फंस गया था जिसे पनियरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जे सी बी से निकलवा कर धंसे हुए स्थान पर बैरिकेटिंग कर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया था।इसकी जानकारी होने पर विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह को जब लगी तो तत्काल विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर पुल के तुरंत मरम्मत का आदेश दिया। इस तरह से विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के प्रयास से बभनौली पुल के धंसे एप्रोच का मरम्मत कुछ ही घंटों में पूर्ण हो गया और आवागमन सामान्य रूप से प्रारम्भ हो गया। उक्त आशय की जानकारी विधायक श्री सिंह के मिडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव ने दी है।लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि पुल बहुत पुराना हो गया है नया पुल बनने की अब जरूरत है।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




