ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर 17 नवंबर को होगी बैठक
महराजगंज।(न्यूज पैच)। निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों/मंत्रियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 17 नवंबर 2026 (मंगलवार) को अपराह्न 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, महराजगंज में बैठक होगी। बैठक में आलेख निर्वाचक नामावली की प्रतियां उपलब्ध कराने तथा पुनरीक्षण संबंधी कार्यों पर चर्चा की जाएगी। सभी दल बैठक में स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि को समय से उपस्थित होने की अपील की गई है।




