ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

शत प्रतिशत लाभार्थियों का नियमित टीकाकरण कराएं 

गर्भवतियों का फालोअप करें, संस्थागत प्रसव के लाभ बताएं डिप्टी सीएमओ डॉ वीर विक्रम सिंह ने धानी ब्लॉक के तीन उप स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण  निरीक्षण के दौरान बंद मिला करमहा का केंद्र, एएनएम को नोटिस

महराजगंज।(न्यूज पैच)। डिप्टी सीएमओ डॉ वीर विक्रम सिंह ने बुधवार धानी ब्लॉक के तीन उप स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 2.35 बजे करमहा का केंद्र बंद मिला। उप स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्दराजीतपुर एवं नौसागर पर आयोजित ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) सत्र के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि लाभार्थियों को टीकाकरण के फायदे बताएं तथा शत प्रतिशत पात्र बच्चों और नियमित टीकाकरण कराएं। सभी प्रसूताओं का ब्यौरा मंत्रा एप पर अपलोड करें।

1.30 बजे तक सिकन्दराजीतपुर वीएचएसएनडी सत्र पर टीकाकरण के लिए पंजीकृत 16 बच्चों में से आठ बच्चों तथा पंजीकृत दो गर्भवती में से एक को एएनसी चेकअप तथा टीकाकरण हो चुका था। यहां पर एएनएम बबीता सिंह, सीएचओ सरिता पासवान, आशा कार्यकर्ता उमावती व पूनम तथा आंगनवाड़ी सुमन त्रिपाठी उपस्थित मिली। यहां प्रसव केंद्र पर 21 सितंबर से चार अक्टूबर तक 18 प्रसव कराए गए थे। जिसमें से चार प्रसूताओं का ब्यौरा मंत्रा एप पर दर्ज नहीं था। यहां पर सीएचओ सरिता का काम संतोषजनक नहीं मिला। जिसे बेहतर प्रदर्शन के लिए निर्देशित किया गया।

नौसागर केंद्र पर आयोजित वीएचएसएनडी सत्र पर 2.45 बजे निरीक्षण के दौरान एएनएम नीतू व सीएचओ गुलिस्ता शेख , आशा पूनम व आंगनबाड़ी वंदना उपस्थित मिली। यहां टीकाकरण के लिए पंजीकृत 26 बच्चों में 16 बच्चों का टीकाकरण हो चुका था। पंजीकृत सभी 11 गर्भवतियों को एएनसी चेकअप व टीकाकरण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीसीपीएम संदीप पाठक भी साथ रहे।

2.35 बजे बंद मिला करमहा का केंद्र 

डिप्टी सीएमओ डॉ सिंह ने बताया कि जब 2.35 बजे करमहा केंद्र का निरीक्षण किया गया तो केन्द्र बंद मिला। बताया गया कि एएनएम अंशिका राय समय से पहले केंद्र बंद करके चली गई। जिहें नोटिस जारी करने को कहा गया।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!