ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

पौधों की शत-प्रतिशत जियो टैगिंग करें, जीवितिता पर दें विशेष ध्यान: सीडीओ

33 लाख पौधों का हुआ रोपण, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक और पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान चलाने के निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिला वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वृक्षारोपण, पौधों की जीवितिता, आर्द्रभूमि संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान सीडीओ ने 50 प्रतिशत से कम जियो टैगिंग वाले विभागों पर नाराजगी जताते हुए शत-प्रतिशत जियो टैगिंग जल्द पूरी करने का निर्देश दिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने पुलिस, राजस्व, सिंचाई, नगर विकास, पंचायतीराज, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित संबंधित विभागों को रोपित पौधों की जियो टैगिंग जल्द पूर्ण करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागों की जिम्मेदारी केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी जीवितिता सुनिश्चित करना भी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए पौधों की नियमित निगरानी, सिंचाई और संरक्षण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए ठोस प्लास्टिक एवं मेडिकल अपशिष्ट के उचित प्रबंधन पर जोर दिया गया। सीडीओ ने जिला पंचायतराज अधिकारी और संबंधित अधिशासी अधिकारियों को नदी घाटों पर गंगा आरती के आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के निर्देश दिए। वहीं, मंदिरों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बंदरों एवं दूसरे जानवरों के आक्रामक व्यवहार को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने संबंधी निर्देश प्रदर्शित कराने को कहा।

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलेगा अभियान

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नगरीय निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रभावी रोक लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयों में प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह बंद करने तथा पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित कराने को कहा।

33 लाख पौधों का हुआ रोपण

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि चालू वर्ष में जनपद में लगभग 33 लाख पौधे रोपित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि रोपित पौधों को सुरक्षित रखना वन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों से बड़े वृक्षारोपण स्थलों की यथासंभव बाड़बंदी कराने का अनुरोध किया गया, ताकि पौधों को नुकसान से बचाया जा सके।

बैठक में परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र सिंह, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, एसीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!