विधानसभा नौतनवां (महराजगंज) में 30 अक्टूबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला

महराजगंज।(न्यूज पैच)। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, महराजगंज के संयुक्त तत्वावधान में *30 अक्टूबर 2026* को विधानसभा क्षेत्र नौतनवा के राजकीय आईटीआई परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें 15 से अधिक कंपनियों द्वारा 1000 से अधिक रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 से ₹35,000 तक प्रतिमाह वेतन मिलने का अवसर होगा। रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत कक्षा 8वीं, 10वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बीटेक एवं अन्य तकनीकी तथा गैर-तकनीकी योग्यताधारी अभ्यर्थी पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों, बायोडाटा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।




