ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

महराजगंज: मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में दो आरोपियों की संपत्ति जब्तीकरण का आदेश

ठूठीबारी पुलिस की कार्रवाई, एक मोटरसाइकिल और बैंक खातों में जमा धनराशि जब्त करने का आदेश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने दो आरोपियों की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की है। थाना ठूठीबारी में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में संबंधित आरोपियों की संपत्ति जब्त करने का आदेश माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया है।

पुलिस के अनुसार, थाना ठूठीबारी में दर्ज मुकदमा संख्या 45/2026, धारा 8/22/23/29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित आरोपी अरशद खान पुत्र गुलाम वारिस, निवासी वार्ड नंबर-12 घनश्याम नगर, थाना सोनौली तथा रेहान आलम पुत्र नौशाद, निवासी वार्ड नंबर-11 वाल्मीकि नगर, थाना सोनौली के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है। मामले के विवेचक उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी द्वारा प्रभावी पैरवी एवं कार्रवाई की गई।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, आरोपी अरशद खान की एक यामाहा एफजेडएस मोटरसाइकिल, जिसका पंजीकरण नंबर UP56AX1313 है और अनुमानित कीमत 90,230 रुपये बताई गई है, तथा पंजाब नेशनल बैंक की सोनौली शाखा स्थित खाते में जमा 3,977 रुपये की संपत्ति जब्तीकरण के दायरे में है।

वहीं, दूसरे आरोपी रेहान आलम के पंजाब नेशनल बैंक, सोनौली शाखा स्थित खाते में जमा 9,158 रुपये की धनराशि को भी जब्तीकरण के आदेश में शामिल किया गया है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!