ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
दशहरा के मद्देनजर आवागमन का रूट रहेगा परिवर्तित

पनियरा (महराजगंज)।न्यूज पैच। दशहरा के मद्देनजर स्थानीय थाना व नगर पंचायत क्षेत्र पनियरा मे मेला/जागरण/मुर्ति विसर्जन के दृष्टिगत मंगलवार को वाहनो का डायवर्जन जनता की सुविधा के लिए रहेगा। उक्त आशय की जानकारी थानाध्यक्ष पनियरा कुंवर गौरव सिंह ने दी है।
उन्होंने बताया कि परतावल तथा नटवा जंगल की तरफ से आने वाले भारी वाहनो का प्रवेश बभनौली बैरियर से आगे निषिद्ध रहेगा।बभनौली से आगे आने वाले छोटे वाहनो का रूट डायवर्जन थाना चौराहे से दाहिनी व बायी दिशा में रहेगा।कैम्पियरगंज की तरफ से आने वाले भारी वाहनो का प्रवेश अमहवा पुल से निषिद्ध रहेगा। इसी प्रकार अमहवा से कस्बा पनियरा की तरफ आने वाले हल्के वाहनो का डायवर्जन करमहिया नहर से दाहिनी व बायी तरफ रहेगा।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




