ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

लिटिल फ्लावर स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को धोखाधड़ी से बचाव के बताए तरीके

फर्जी KYC, OTP और नौकरी-लोन के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड के प्रति किया जागरूक, ठगी होने पर 1930 पर शिकायत की अपील

महराजगंज।(न्यूज पैच)। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से महराजगंज साइबर क्राइम थाना की टीम ने शुक्रवार को लिटिल फ्लावर स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को फर्जी KYC, APK स्कैम, नौकरी और लोन के नाम पर धोखाधड़ी, OTP स्कैम, किसी अन्य व्यक्ति की पहचान बनाकर ठगी करने, संदिग्ध लिंक या फाइल के जरिए साइबर अपराध तथा लॉटरी और इनाम के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी के बारे में समझाया गया।

साइबर जागरूकता टीम ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी या अन्य संवेदनशील विवरण साझा न करें। ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्कता बरतने और संदिग्ध संदेशों व फाइलों से बचने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

ये अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

जागरूकता कार्यक्रम में निरीक्षक राघवेंद्र बहादुर सिंह, निरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक अमित यादव, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रफुल्ल यादव और महिला आरक्षी प्राची शामिल रहीं।

महराजगंज पुलिस की अपील: पुलिस ने नागरिकों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, अपनी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने और साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!