ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के संबंध में

महराजगंज।(न्यूज पैच)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निरंतर पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत मतदाता सूची में ईपी रेशियो एवं जेंडर रेशियो में सुधार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पात्र नागरिकों, युवाओं, प्रथम बार मतदाता बनने वाले, छूटे हुए मतदाताओं, दिव्यांगजनों एवं महिला मतदाताओं के नाम सूची में सम्मिलित किए जाएंगे। संबंधित विभागों के सहयोग से *कोई मतदाता न छूटे* की भावना के साथ कार्य किया जाएगा। नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचें। नाम न होने पर ECINET मोबाइल ऐप, Voter Helpline App अथवा voters.eci.gov.in के माध्यम से आवश्यक फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।




