ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

नवीन मंडी से निकली सेवा ज्योति यात्रा, सेवा ज्योति कलश पर पुष्प अर्पित कर की प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना

विकसित भारत संकल्प सभा में जुटे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता, प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को बताया सेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर से विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का लाइव मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के चेयरमैन चौधरी शिवेंद्र सिंह तथा पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी के नेतृत्व में सेवा ज्योति यात्रा मंडी परिसर से रवाना हुई।

नारों से गूंजा शहर, सक्सेना तिराहे पर स्थापित किए गए कलश

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नरेंद्र मोदी-योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद”, “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” तथा “नितिन नवीन-पंकज चौधरी जिंदाबाद” के नारे लगाए। यात्रा नगर के सक्सेना तिराहे पर पहुंची, जहां सभी विधानसभा क्षेत्रों से लाए गए सेवा ज्योति कलश स्थापित किए गए।

भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलश पर पुष्प अर्पित किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही उनके नेतृत्व में भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की कामना की गई।

25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा और समर्पण की यात्रा: नरेंद्र मणि त्रिपाठी

कार्यक्रम में जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सरकार के मुखिया के रूप में लगातार 25 वर्ष पूर्ण करना देश के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक नरेंद्र मोदी ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। उनके अनुसार देश आर्थिक मजबूती के साथ विज्ञान, तकनीक, आधारभूत ढांचे और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ विकास की गति को भी नई दिशा दी है।

सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किया है। उनके अनुसार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और भारत का आत्मविश्वास बढ़ा है।

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का नेतृत्व राष्ट्रसेवा और राष्ट्र निर्माण की यात्रा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है।

जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा की निरंतर प्रेरणा मिलती है। उन्होंने जिला प्रभारी, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियर विवेक गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, राम हरख गुप्ता, प्रमुख वेद शुक्ला, प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, चेयरमैन राजेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, गिरजेश जायसवाल, उमेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, सतीश मधेशिया, चेयरमैन प्रतिनिधि अजय मधेशिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरेंद्र खरवार, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विवेका पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, डॉ. फरीदा ईरम, प्रदीप उपाध्याय, शैलेश पांडेय, जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी, मधुर सिंह, बबलू यादव, जिला मंत्री बैजनाथ पटेल, ठाकुर रौनियार, दिनेश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला, वरिष्ठ नेता लाल चंद्र चौधरी, प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ बबलू सिंह, राजेंद्र पटेल, वंदना तिवारी, प्रज्ञा मिश्रा, ऋतु गुप्ता, अर्चना देवी, आशा देवी सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!