240 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सिन्दुरिया पुलिस ने 240 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा सिन्दुरिया थानाध्यक्ष अनूप तिवारी के निर्देश में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, कांस्टेबल हृदयानन्द यादव, कांस्टेबल अभिषेक यादव, कांस्टेबल इन्द्रेश यादव एवं कांस्टेबल रामजनम यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 3 अक्टूबर की रात करीब 9.45 बजे भेड़िया-मोजरी मार्ग के पास से 45 वर्षीय छोटेलाल पुत्र स्व. रामवृक्ष, निवासी मोजरी, थाना कोठीभार को गिरफ्तार कर लिया और तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 240 ग्राम अवैध गांजा, 50 चिलम, प्लास्टिक की 50 खाली पुड़िया तथा 395 रुपये नकद बरामद किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध सिन्दुरिया थाना में मु0अ0सं0 199/2026, धारा 8 / 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी 60(1) आबकारी अधिनियम में थाना सिन्दुरिया में मामला दर्ज है।
प्रमोद कुमार मौर्य




