ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

दूरबीन से विद्यार्थियों ने देखा सूर्य, विज्ञान प्रयोगों ने बढ़ाई जिज्ञासा

आरपीआईसी इंटर कॉलेज सिसवा बाजार में डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन का निःशुल्क विज्ञान एवं अंतरिक्ष जागरूकता कार्यक्रम

सिसवा बाजार, महराजगंज।(न्यूज पैच)। आरपीआईसी इंटर कॉलेज सिसवा बाजार में डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन गोरखपुर की ओर से निःशुल्क विज्ञान, अंतरिक्ष, STEM एवं नवाचार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबों से बाहर व्यावहारिक रूप से विज्ञान समझाना और उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सोलर फिल्टर युक्त दूरबीन से सूर्य के धब्बों का अवलोकन किया। इसके अलावा विभिन्न विज्ञान किट के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वयं प्रयोग किए और सौरमंडल व अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन भी विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र रहा। उन्हें कृषि, सर्वेक्षण, मानचित्रण और आपदा प्रबंधन में ड्रोन के उपयोग की जानकारी दी गई। STEM गतिविधियों के जरिए समस्या समाधान और तकनीकी कौशल विकसित करने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय समन्वयक दीपक कुमार, जिला समन्वयक आशीष कुमार यादव, विद्यालय निदेशक पंकज तिवारी, एसटी अली सहित विद्यालय के शिक्षक व अन्य लोग मौजूद रहे। राधिका, पूजा और आफिया को विशेष पुरस्कार मिले, जबकि अवनी प्रियदर्शनी ने विज्ञान प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया।

फाउंडेशन की टीम ने बताया कि विद्यार्थियों को भविष्य में विज्ञान केंद्रों, तारामंडलों और अनुसंधान संस्थानों से जोड़ने के साथ नैनो सैटेलाइट, रॉकेट्री, VR और अन्य अंतरिक्ष आधारित गतिविधियों से परिचित कराने के प्रयास किए जाएंगे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!