ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
सैंथवार मल्ल क्षेत्रीय विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव आज पनियरा में

पनियरा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। सैंथवार मल्ल क्षेत्रीय महासभा का क्षेत्रीय विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन रविवार को पनियरा स्थित एक पैलेस में दिन के 11 बजे से होगा। महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि सैथवार मल्ल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार को आमंत्रित किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक दीपक सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम अपनी संस्कृति, परम्परा, सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
कार्यक्रम को सफल, भव्य, एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी स्वजातीय बंधुओं, मातृशक्ति एवं युवा साथियों की सहभागिता आवश्यक एवं प्रार्थनीय है।




