Uncategorized
मानसिक प्रताड़ना से हुई मृत्यु (आत्महत्या) के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

सिन्दुरिया,महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने मानसिक प्रताड़ना से हुई मृत्यु (आत्महत्या) के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव, हे.का. रवि प्रकाश
एवं हे.का. दीपक यादव की टीम ने थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रामपुर कला निवासी 75 वर्षीय अली मोहम्मद पुत्र स्व. होसिला को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति के विरुद्ध स्थानीय थाना पर बीएनएस की धारा 105, 351(3), 352 तथा 3(1)(ध), 3(2)(व ) एससी / एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
प्रमोद कुमार मौर्य




