Uncategorized

कोटेदारों का लाभांश बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल किया गया

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित लोक भवन से प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए उनके लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की। लाभांश में 35 रुपये प्रति क्विंटल की सीधी वृद्धि किए जाने से प्रदेशभर के कोटेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभागार में मौजूद उचित दर विक्रेताओं ने बड़ी माला पहनाकर विधायक का स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया।

जिला मुख्यालय स्थित तहसील सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेताओं और अधिकारियों ने कार्यक्रम देखा। विधायक ने मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने कोटेदारों के हित में लाभांश बढ़ाकर उनके आर्थिक हितों को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि उचित दर विक्रेता सरकार की खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके हितों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लगातार अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित बनाया जा रहा है। ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली से व्यवस्था में और सुधार आएगा तथा पात्र लाभार्थियों को समय से और पारदर्शी तरीके से राशन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि राशन वितरण व्यवस्था में बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने के लिए सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा रहा है। इससे खाद्यान्न सीधे उचित दर दुकानों तक पहुंच सकेगा और वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार, उप जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, तहसीलदार पंकज शाही, देशदीपक त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेता मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!