ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

शूंटिंग मे सिल्वर पदक विजेता शिक्षिका को बीईओ ने किया सम्मानित

दिल्ली मे आयोजित शूटिंग स्पर्धा मे सपना का मिला था सिल्वर मेडल, पनियरा के सौरहा मे है तैनात

महराजगंज।(न्यूज पैच)। बेटिया घर गृहस्थी और परिवार सवारने के साथ गवर्मेंट सर्विसेज और खेलो मे पदक बटोर देश प्रदेश का नाम भी रोशन कर रही है। अपनी बहुमुखी प्रतिभा से पनियरा क्षेत्र के परिषदीय स्कूल सौरहा मे तैनात शिक्षिका सपना विश्वकर्मा ने कलम के साथ राइफल चलाने मे भी निपुण है। सपना ने अपनी प्रतिभा से नौकरी तो हासिल की और साथ में शूटिंग के शौक को इतिहास के पन्नो मे दर्ज करा दिया।दिल्ली मे आयोजित राइफल शूटिंग स्पर्धा मे सपना विश्वकर्मा ने सिल्वर मेडल हासिल कर बेसिक शिक्षा परिवार व प्रदेश का गौरव बढाया तो खंड शिक्षा अधिकारी सम्मान समारोह का आयोजन कर पुरस्कृत किया।

राइफल शूटिंग स्पर्धा मे रजत पदक विजेता सपना विश्वकर्मा पनियरा विकास खंड के परिषदीय विद्यालय सौरहा मे वर्ष2015 से सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात है। शिक्षण कार्य और परिवार की जिम्मेदारियो का बेहतर ढंग से निर्वहन करते हुए सपना ने राइफल शूटिंग मे पारंगत हुई। सपना ने यूपी राइफल एसोसिएशन द्वारा जुलाई26 मे दिल्ली मे आयोजित50मीटर राइफल शूटिंग मे रजत पदक हासिल किया।शिक्षिका कि उपलब्धि पर बीआरसी पनियरा मे सम्मान समारैह का आयोजन कर खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार ने पुरस्कृत किया। इस दौरान बीईओ शिवकुमार ने कहा कि खेल सिविल सर्विसेज राजनीति विज्ञान व खेल मे अपनी प्रतिभा को लोहा मनवा रही है।सपना विश्वकर्मा बेटियो के लिए एक मिशाल है उनसे प्रेरणा लेकर बेटियां शिक्षा के साथ साथ खेल को भी अपना कैरियर बनाएगी।इस दौरान एआरपी अवनीश उपाध्याय व अरविंद पांडेय ने कहा कि दृढ इच्छा शक्ति निरतंर अभ्यास और समर्पण से सर मुकाम हासिल किया जा सकता है जिसे सपना विश्वकर्मा की उललब्धि ने साबित कर दिखाया है।इस दौरान एआरपी रमेश पांडेय राकेश यादव संजय शुक्ल दीपक सिंह अजय वर्मा अविनाश कुमार आदि बधाई दी।

बेकरी व डेजर्ट मेंकिग मे हासिल है कीर्तिमान

सपना विश्वकर्मा की प्रतिभा केवल शूटिंग तक सीमित नहीं है। बेकरी एवं डेजर्ट मेकिंग के क्षेत्र में भी उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। *उनकी प्रमुख उपलब्धियों में “Baker of Delhi”, “Dessert Queen” — Rajasthan Royal Club, “Annapurna Award” — Lucknow Chef तथा “Baker Season-2 Winner” — Kitchen of Flavour जैसी प्रतिष्ठित उपलब्धियां शामिल हैं।शिक्षण, राइफल शूटिंग और बेकरी/डेजर्ट मेकिंग जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सपना विश्वकर्मा ने यह सिद्ध किया है कि प्रतिभा और मेहनत की कोई सीमा नहीं होती।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!