ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। प्रोजेक्ट पहचान के तहत शहरी शुक्रवार को आशाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान प्रशिक्षक डा. प्रज्ञा सागर और डा. प्रीति श्रीवास्तव ने प्रोजेक्ट पहचान के तहत सभी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी। डिप्टी सीएमओ / अधीक्षक डा. केपी सिंह ने आशाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कई बच्चों में जन्म से ही विकृति हो जाती हैं, आप को उसकी सूचना इकठ्ठा करना और उनको उस बीमारी के इलाज के लिए भेजने के लिए तैयार करना हैं। इस अवसर पर रेखा, मंजू समेत शहरी क्षेत्र की सभी आशा उपस्थित रही।
प्रमोद कुमार मौर्य




