धर्मब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

सिसवा विधानसभा में पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

सिसवा बाजार,महराजगंज(न्यूज पैच)। 81 दिवसीय ‘गविष्टि (गो-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध) यात्रा’ के क्रम में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज मंगलवार को महराजगंज जनपद की सिसवा विधानसभा क्षेत्र के ठूठीबारी, गड़ौरा, निचलौल, कटहरी, सबया, हेवती और चिउटहां पहुंचे। सभी स्थानों पर शंखनाद, ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ जगतगुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपनी घोषित ‘गविष्टि (गो-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध) यात्रा’ का शुभारंभ 3 मई को गोरखपुर से किया था। यह यात्रा लगातार 81 दिनों तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिदिन गोष्ठियों, आशीर्वचन एवं पादुकापूजन कार्यक्रमों के माध्यम से संचालित हुई। यात्रा का मुख्य उद्देश्य गोमाता के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के प्रति जनजागरण करना तथा समाज को गौ-सेवा के लिए प्रेरित करना रहा।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, महातम यादव, सतीश यादव, बोनी शेख, घनश्याम मौर्य, एडवोकेट एटी पांडेय, नर्वदेश्वर शुक्ला, निखिल यादव, श्रवण पटेल, अभिनंदन पांडेय, धनंजय मणि त्रिपाठी, विनोद मणि, सुनील मणि, कृष्ण मुरारी तिवारी, दिनेश यादव, प्रवीण कुमार सिंह, प्रमोद शर्मा, संजय यादव, शैलेश अग्रवाल, भोला यादव, राकेश सिंह रिंकू, गुड्डू पांडेय, अमरनाथ यादव, हीरालाल जख्मी, राकेश गुप्ता, कुंवर यज्ञदत्त पासवान, दुर्गा रौनियार, नरेंद्र भारती, विमलेश पटेल, मनोज पांडेय, गोपाल अग्रवाल, रमेश रौनियार, राम बचन चौहान, विजय तिवारी, शैलेश सुल्तानिया, सुग्रीव चौहान, हरिशंकर यादव, सपा नेता सुशील कुमार टिबरेवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस जनजागरण यात्रा के दौरान हजारों लोगों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर गौ संरक्षण के संकल्प को मजबूत किया। यात्रा का समापन 24 जुलाई को लखनऊ स्थित कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित एक विशाल धर्मसभा के साथ होगा, जिसमें देशभर से संत-महात्माओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!