दो गैर जमानती वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिन्दुरिया,महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को दो गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान थानाध्यक्ष सिन्दुरिया विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को मेरे नेतृत्व में उप निरीक्षक रामानुज सिंह यादव, का. धर्मवीर सिंह एवं म.का. आयुषी जायसवाल की टीम ने थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मुंडेरा खुर्द निवासी दिनबन्धु पुत्र रामाश्रय एवं विमला देवी पत्नी रामाश्रय को गिरफ्तार कर लिया ।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये वारंटियों के विरुद्ध भादवि की धारा 323 एवं 504 के तहत मुकदमा दर्ज है।




