नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने पर किया स्वागत
परिजनों, ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने फूलमाला से किया सम्मानित

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। कठिन परिश्रम और लगन से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा सिन्दुरिया निवासी सूरज मद्धेशिया पुत्र भरत मद्देशिया ने नीट – 2026 में 594 अंक और 12025 वी रैंक हासिल कर डाक्टर बनने के सपने को साकार किया है। रविवार को कोटा से अपने घर वापस आने पर परिजनों समेत चौराहे के गणमान्य लोगों ने सूरज मद्धेशिया का सिन्दुरिया में महराजगंज मार्ग पर स्थित पेट्रोल टंकी के समीप से ढोल नगारे के साथ जोरदार स्वागत किया। साथ ही फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाते हुए बधाई दिये। इस दौरान मिठौरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्त ने कहा कि सूरज मद्धेशिया की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि नीट जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करना आसान नहीं होता है । यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
स्वागत समारोह के दौरान सूरज मद्धेशिया को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। सूरज मद्धेशिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा नियमित अध्ययन को दिया। साथ ही कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर मेहनत से हर कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
इस अवसर पर गोपीचंद मद्धेशिया, भरत मद्धेशिया, गांधी मद्धेशिया, सुधीर मद्धेशिया, केशव यादव, सोनू जायसवाल, पंकज शर्मा, अंकुर, आशुतोष कुमार गुप्त, अरविंद, अनिल चौबे, संजय गुप्त, विनय खरवार, मनोज कुमार गुप्ता, गोविंद जायसवाल, सचिन पटेल एवं कपिल वर्मा समेत दर्जनों संख्या में परिजन, ग्रामीण एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।




