बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियो का सदर विधायक ने की समीक्षा,बोले यूथ जिताएगे बूथ,2027में बीजेपी को कार्यकर्ताओ की मेहनत दिलाएगी हैट्रिक

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। भारतीय जनता पार्टी के 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने सदर विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों—घुघली उत्तरी, शिकारपुर, महाराजगंज देहात, नगर एवं चौक—में मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, सेक्टर प्रमुखों तथा सेक्टर प्रभारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर संगठनात्मक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठकों में सम्मेलन की रूपरेखा, बूथ अध्यक्षों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, जिम्मेदारियों के निर्धारण, जनसंपर्क अभियान तथा मंडल एवं सेक्टर स्तर पर समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने सभी पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका सशक्त एवं सक्रिय बूथ संगठन है। पार्टी की संगठनात्मक संरचना बूथ से ही मजबूत होती है और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनावी सफलता का आधार बनती है। उन्होंने कहा कि आगामी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है।युथ बूथ जिताएगे और निश्चित ही बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाएगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक बूथ को सशक्त एवं सक्रिय बनाकर आगामी चुनावों में ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करना है। इसके लिए प्रत्येक मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर पर निरंतर संपर्क, संवाद और समन्वय बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ अध्यक्षों से नियमित संपर्क बनाए रखें तथा सम्मेलन में उनकी शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करें।
विधायक ने कहा, “बूथ जीतेंगे तो मंडल जीतेंगे, मंडल जीतेंगे तो विधानसभा जीतेगी और विधानसभा की विजय ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।” उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन के प्रति समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सभी के सामूहिक प्रयास से ही भाजपा का बूथ सशक्तीकरण अभियान सफल होगा।
बैठक को मंडल प्रभारी अंगद गुप्ता, अशोक तिवारी प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, जिला महामंत्री बबलू यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला मंत्री दिनेश जायसवाल,मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, टाइगर तिवारी, अशोक पटेल, विजय गौड़, गुड्डू सिंह, दीनानाथ गुप्ता,रामाज्ञा यादव, बैजनाथ गुप्ता, वीरेंद्र चौहान, राधारमण शुक्ला, ओम प्रकाश पांडेय, राधेश्याम कन्नौजिया, छोटे लाल पटेल, सहित तमाम मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे




