चार ई – रिक्शा एवं दो मोटरसाइकिल सीज
वाहन दुर्घटना रोकने के उद्देश्य चलाया गया अभियान

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने वाहन दुर्घटना रोकने के उद्देश्य से चलाये गये अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के कई स्थान से चार ई-रिक्शा एवं दो मोटरसाइकिल को सीज कर लिया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि आगामी दिनों थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर हुई दुर्घटना को देखते हुए वाहन दुर्घटना रोकने के उद्देश्य चलाये गये अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के चिउटहा, चौराहा झनझनपुर चौराहा, मिठौरा एवं सिन्दुरिया चौराहा समेत कई स्थानों से चार ई – रिक्शा एवं दो मोटरसाइकिल को एमबी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कई ई – रिक्शा चालक एवं मोटरसाइकिल चालक अपने वाहन को लावारिस छोड़कर भाग गये। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के अभियान निरंतर चलाये जाते रहेंगे।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने नाबालिक बच्चों को वहान का प्रयोग न करने दें और वहान का प्रयोग करने के दौरान समस्त कागजात एवं शासन के दिशा निर्देशों का अनुपालन जरूर करें।
प्रमोद कुमार मौर्य




