क्राइमब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
एक गैर जमानती वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव एवं का. इन्द्रेश यादव की टीम ने थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पड़री उर्फ मीरगंज निवासी गैर जमानती वारंटी 53 वर्षीय कोमल पुत्र विश्वनाथ को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति के विरुद्ध ग्राम न्यायालय निचलौल के यहां से गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
प्रमोद कुमार मौर्य




