ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

पल्स पोलियो अभियान : डिप्टी सीएमओ ने सुपरवाइजरों के साथ किया बैठक 

सिन्दुरिया,महराजगंज।(न्यूज पैच)। डिप्टी सीएमओ डा. केपी सिंह ने मंगलवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत सुपरवाइजरों के साथ बैठक किया। साथ ही उनके कार्यों की समीक्षा किये।

इस दौरान उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि सदर ब्लॉक में कुल 82 टीमें और 23 सुपरवाइजर पोलियो के कार्य में लगे हैं। इसमें प्रत्येक दिन की रिपोर्ट सभी सुपरवाइजर अपनी टीमों की रिपोर्ट इकट्ठा करके सीएचसी पर लाते है फिर उसकी समीक्षा की जाती है, कि किस टीम की क्या स्थिति है। सभी बच्चों को पिलाया जा रहा है या कोई बच्चा छूट तो नहीं रहा है। सभी रिपोर्ट प्रत्येक दिवस गूगल शीट पर भरी जाती हैं,अभी तक तीन दिवस का कार्य हुआ है जिसमें लभगग टारगेट के सापेक्ष 50 प्रतिशत से ज्यादा कार्य हो चुका है। उन्होंने सभी सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि पोलियो की खुराक से कोई भी बच्चा छूटने न पाए, प्रत्येक बच्चे तक प्रत्येक टीम पहुंच जाय।

इस दौरान बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह,सुपरवाइजर आशुतोष कुमार,पुष्पा पासी,रागिनी यादव, सावित्री चौधरी, बिंदु यादव,स्नेहलता, प्रतिमा पटेल,मानवेंद्र वरुण,मनोरमा पटेल, बृजनन्दनी एवं फुलवासी देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!