ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

घुघली पुलिस की तत्परता रंग लाई, गुमशुदा युवक सकुशल बरामद

23 वर्षीय युवक को परिजनों के सुपुर्द किया गया, बेटे की सकुशल वापसी पर परिवार ने जताया आभार

महराजगंज।(न्यूज पैच)। घुघली थाना क्षेत्र से लापता हुए 23 वर्षीय युवक को पुलिस ने महज कुछ ही समय में सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। युवक की सुरक्षित वापसी से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

पुलिस के अनुसार घुघली थाने में दर्ज गुमशुदगी संख्या 36/2026 के तहत चौमुखा पूरब टोला निवासी 23 वर्षीय राजन यादव के लापता होने की सूचना दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत युवक की तलाश शुरू की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष घुघली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया।

जांच और तलाश के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को राजन यादव को उसके गांव चौमुखा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवक को उसकी माता बिन्द्रावती देवी के सुपुर्द कर दिया गया।

बेटे के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली और महराजगंज पुलिस का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।

गौरतलब है कि जनपद में गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी के लिए पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस टीमों को सक्रिय कर लापता व्यक्तियों की खोजबीन तेज की गई है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

इस बरामदगी में उपनिरीक्षक आशुतोष पाठक एवं मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आमजन की सुरक्षा और गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़े…

युवक रहस्यमय ढंग से लापता,परिजनों ने कराई गुमशुदी दर्ज  

Aryan Srivastava

Aryan Srivastava एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्तमान में News Patch के जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है, जिसमें उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल न्यूज़ मैनेजमेंट तक हर स्तर पर अपनी दक्षता साबित की है। अपने करियर के दौरान Aryan ने राजनीतिक, सामाजिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहरी पकड़ विकसित की है। उनकी रिपोर्टिंग निष्पक्षता, सटीकता और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है। वे हमेशा तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं और दर्शकों तक सही और संतुलित जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिला संवाददाता के रूप में, Aryan अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों को जमीनी स्तर से कवर करते हैं और उन्हें प्रभावी तरीके से दर्शकों तक पहुंचाते हैं। वे स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए जनसरोकार की पत्रकारिता को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं। Aryan का मानना है कि पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त साधन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!