उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का धरना 25 वें दिन भी जारी

आनन्दनगर महराजगंज।(न्यूज पैच)। अधिवक्ताओं ने लगातार 25 दिन से उपजिलाधिकारी फरेंदा के मनमानेपन, तानाशाही रवैया एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आंदोलन के 25 वें दिन अधिवक्ताओं ने न्यायलयों के बहिष्कार के साथ ही उपनिबंधक कार्यालय में बैनामा दस्तावेज का पंजीकरण भी ठप करा दिया। वहीं स्टांप वेंडर द्वारा स्टांप की बिक्री भी नहीं होने से लोग परेशान रहे। बाद में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन धरना जारी रखा।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जितेंद्र सैनी व मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि फरेंदा के एसडीएम, एसओसी व नायब तहसीलदार के न्यायालय का बहिष्कार पिछले 25 दिनों से चल रहा है। जिम्मेदारों द्वारा मनमानी व विधिक प्रक्रिया के विरूद्ध जाकर मुकदमों में आदेश पारित किया जा रहा है। जिससे अधिवक्ताओं व वादकारियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी फरेंदा के मनमानेपन, तानाशाही पूर्ण रवैया एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध उनका धरना उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण तक जारी रहेगा। आंदोलन को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा के मंत्री अजीत मणि त्रिपाठी द्वारा भी बार के तरफ से समर्थन पत्र दिया गया। आज बुधवार को अधिवक्ताओं ने उच्चाधिकारियों के अड़ियल रवैए से तंग आकर फरेंदा तहसील के मुख्य गेट के रास्ते पर धरना देकर विरोध प्रर्दशन किया गया। तहसील परिसर में छोटे बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहा ।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेराज अहमद खां, परमात्मा सिंह, परमात्मा त्रिपाठी, ओमप्रकाश शुक्ला, जगदंबा यादव,सरोज मिश्र, राघवेंद्र उपाध्याय, अष्टभुजा वर्मा,सनद त्रिपाठी असफाक संजय मिश्रा,अवधेश उपाध्याय, रत्नेश उपाध्याय,रविन्द्र पासवान,स्वामीनाथ, अनूप गुप्ता, अरविंद उपाध्याय उर्मिला, विवेक श्रीवास्तव, व उमाकांत विश्वकर्मा सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
रवि श्रीवास्तव




