पूर्व ग्राम प्रधान के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सिन्दुरिया, महराजगंज (न्यूज पैच )। विकास खण्ड मिठौरा के ग्रामसभा हरिहरपुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान एवं अधिवक्ता अर्जुन गुप्ता के पिता 82 वर्षीय रामायन गुप्ता का सोमवार की रात हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र के पूर्व एवं वर्तमान प्रधानों में शोक की लहर दौड़ गई।
इस दौरान मंगलवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख रणजीत बहादुर सिंह उर्फ पप्पू सिंह तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख राम निवास यादव की उपस्थिति में ग्राम प्रधानों ने शोक सभा का आयोजन किया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर राम सुभग गुप्ता, फूलचंद यादव, मैनुद्दीन अंसारी, गणेश, दयाशंकर पटेल, विश्वनाथ मौर्य, राधे मौर्य, घनश्याम निषाद, चंद्रिका, रामविजय, सुरेंद्र, उमेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




