एक लोडर एवं एक ट्रैक्टर – ट्राली सीज
जगदौर के सिवान में हो रहा था अवैध रूप से मिट्टी खनन

सिन्दुरिया, महराजगंज (न्यूज पैच )। स्थानीय थाने की पुलिस एवं नायब तहसीलदार निचलौल
पियूष जायसवाल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मिट्टी खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया।अभियान के दौरान जगदौर के सिवान में अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे एक लोडर मशीन और तीन ट्रैक्टर – ट्राली लेकर को सिन्दुरिया थाने लाया गया, जिसमें से दो ट्रैक्टर – ट्राली के कागजात को बैध पाये जाने पर छोड़ दिया, जबकि शेष एक लोडर मशीन और एक ट्रैक्टर – ट्राली के पास वैध कागजात नही पाये जाने पर सीज कर दिया।
इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया थाने की पुलिस को सूचना मिल रही थी कि बगैर कागजात के जगदौर के सिवान में लोडर मशीन और जेसीबी मशीन से अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है। रविवार को राजस्व टीम एवं सिन्दुरिया थाने की पुलिस के द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। एक लोडर मशीन और एक ट्रैक्टर – ट्राली जो वगैर बैध कागजात के चल रहे थे। दोनों को सीज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
प्रमोद मौर्य




