प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
20 मई को लखनऊ में आयोजित महासम्मेलन में पहुंचने की तैयारी में थे जनपद के सभी प्रधान

महराजगंज (न्यूज पैच)। पंचायत चुनाव टलने की स्थिति में ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाए जाने की मांग को लेकर 20 मई को प्रदेश नेतृत्व के अहवान पर प्रदेश के ग्राम प्रधानों का लखनऊ में महासम्मेलन होना था। इसके लिए जनपद के प्रधान लखनऊ कुछ करने की तैयारी में थे। इसी बीच प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अनिल जोशी को पुलिस ने उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया। इससे ग्राम प्रधानों में आक्रोश व्याप्त है। प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष ने प्रधानों को हाउस अरेस्ट करने को अलोकतांत्रिक कदम बताया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रधान संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 30 मई को लखनऊ में महासम्मेलन होना था। ऐसे में जनपद के प्रधान उनके नेतृत्व में लखनऊ कूच करने की तैयारी बना रहे थे। लेकिन ग्रामप्रधान के जिलाध्यक्ष के मंसूबों पर उस समय पानी फिर गया जब दर्जंदभर पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी उनके आवास पर उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया।
इस सम्बन्ध में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष श्री जोशी का कहना रहा कि ग्राम प्रधान संगठन सरकार के खिलाफ नहीं है बल्कि ग्रामपंचायतों की लोकतांत्रिक व्यवस्था और विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने की मांग करता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानों के बीच यह आशंका बनी हुई है कि वर्ष 2021 के तरह पुनः एडीओ पंचायत को प्रशासक नियुक्त किया जा सकता है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए प्रतिनिधियों पर विश्वास जताते हुए सरकार को अगले पंचायत चुनाव होने तक वर्तमान प्रधानों के कार्यकाल विस्तार में विस्तार करने या प्रशासक समिति से संबंधित आदेश जल्द जारी करना चाहिए।
इससे ग्रामीण विकाश कार्य प्रभावित नहीं होंगे और पंचायत व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहेगी। प्रधान संगठन ने इस मामले को लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा विषय बताते हुए सरकार से सकारत्मक निर्णय लेने की अपील की है।
सुनील कुमार श्रीवास्तव





One Comment