महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

आनंदनगर,महराजगंज।(न्यूज पैच)। रविवार को लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा के अधिवक्ताओं ने तीन सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्र गौतम को सौंपा।

अधिवक्ताओं ने प्रशासन के दमनकारी कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की उपस्थिति लोगों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रेमकुमार सिंह व मंत्री अजीत मणि त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा निहत्थे अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले थाना ठाकुरगंज के प्रभारी व दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

लाठीचार्ज में घायल अधिवक्ताओं के समुचित इलाज की व्यवस्था व आर्थिक सहायता सुनिश्चित की जाए। प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ बार बार हो रही घटनाओं का संज्ञान लेते हुए सरकार द्वारा तत्काल अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए।इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राम सहाय गुप्ता व अरविंद कुमार मिश्र,विनय श्रीवास्तव,सतेन्द्र सिंह,शैलेन्द्र श्रीवास्तव,सुनील मणि त्रिपाठी,मो हई खा, सुरेन्द्र पाण्डेय,मनोज कुमार मिश्र, अरविन्द उपाध्याय, अतुल श्रीवास्तवअनिल मौर्य,ओंकार मौर्या,शशांक त्रिपाठी, मृदुल यादव,अनिमेष चौधरी, रत्नेश त्रिपाठी, गिरधारी जायसवाल,मोहम्मद उस्मान,तेज प्रताप सिंह,विजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रवि श्रीवास्तव

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!